• देहरादून : ११ मई । वैदिक ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह की स्वर्णजयंती के
    • द्वितीय चरण में धूम धाम से बैन्ड बाजों के साथ निकली भगवान परशुराम जी की नगर शोभा यात्रा सायंकाल ३.३० बजे भगवान परशुराम जी की उत्सव मूर्ति का पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर नगर और प्रकाश नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उत्सव मूर्ति के पूजन के उपरांत पूर्व मेयर श्री सुनील उनियाल”गामा” जी एवं श्रीमती सविता कपूर जी, विधायक कैन्ट और लाल चंद शर्मा देहरादून ने हरी झंडी दिखाकर शोभा यात्रा को प्रारंभ किया। शोभा यात्रा नवनिर्मित भगवान परशुराम द्वार प्रकाश नगर से बिंदाल पुल, तिलक रोड,खुडबुडा, राम-लीला बाजार, हनुमान चौक, पीपल मंडी, धामावाला,पल्टन बाजार घंटाघर होते हुए चकरौत रोड से वापस श्री परशुराम मंदिर पहुंची। मार्ग में दून वासियों ने जगह जगह शोभायात्रा का भारी संख्या में लोगों ने स्वागत किया
  • वैदिक ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य,श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्य और बटुक ब्राह्मणों ने भाग लिया। वैदिक ब्राह्मण सभा की ओर से आचार्य पवन कुमार शर्मा जी,ईं ओमप्रकाश वशिष्ठ संयोजक, गौरव बक्शी,दिनेश कालिया, संदीप शर्मा,प्रमोद मेहता, अभिलाष शर्मा, अरविंद शर्मा जी, दिनेश शर्मा, आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *