देहरादून प्ले पेन जूनियर हाई स्कूल में 24 दिसंबर 2025 को क्रिसमस एवं हैप्पी डे का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। क्रिसमस खुशियाँ बाँटने, प्रेम और उल्लास का पर्व है, जिसे विद्यालय परिसर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर प्ले से कक्षा पाँचवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे बच्चों के मनमोहक नृत्य से हुई, जिसमें मम्मी डार्लिंग, ब्लू, येलो, रेड, चरवाहा और बर्ड डांस शामिल रहे। किंडरगार्टन एवं प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने क्रिसमस स्टोरी, युशु पैदा हुए, डो रे मी, इट्स बबलिंग,जिंगल बेल्स, क्रिसमस मेडले, हॉलिडे सॉन्ग, जॉय टू द वर्ल्ड तथा रेनबो कलर्स एवं स्कूल सॉन्ग जैसी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। सभी बच्चे सुंदर परिधानों में सजे हुए थे और उन्होंने आत्मविश्वास के साथ शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि डॉ. रमा गोयल एवं मुख्य अतिथि श्री अजय मोहन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. इंदु अग्रवाल एवं निदेशक श्री अनिल अग्रवाल ने बच्चों की सराहना की और उन्हें आशीर्वाद व चॉकलेट वितरित की। पूरे विद्यालय परिसर में क्रिसमस की खुशियाँ और उत्सव का माहौल छाया रहा। कार्यक्रम हँसी, आनंद और उत्साह से भरपूर रहा।