“नूर खान एयरबेस के स्पेशल डीएसपी सैफुल्लाह करई ने की आत्महत्या,
पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एयरबेस पर तैनात स्पेशल डीएसपी सैफुल्लाह करई ने आत्महत्या कर ली है। यह घटना भारतीय यूएवी (ड्रोन) द्वारा किए गए हमले के बाद की है, जिसमें पाकिस्तानी सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार, उच्च रैंक के पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा सुरक्षा में चूक को लेकर निचले स्तर के अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। डीएसपी सैफुल्लाह करई पर इस अपमान का गहरा मानसिक दबाव था, जो अंततः उनकी आत्महत्या का कारण बना।
घटना के बाद पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। भारतीय यूएवी (Drone) की इस कार्रवाई ने पाकिस्तान की हवाई सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

