की संसद में सुरक्षा की बड़ी चूक का मामला सामने आया है. यहां दो युवकों ने किसी तरह संसद में एंट्री की और सांसदों के बीच दर्शक दीर्घा से छलांग लगा दी. इससे लोकसभा में अफरातफरी का माहौल हो गया. इस मामले का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सदन में धुआं उड़ रहा है और घटना के बीच सांसद हड़बड़ाकर भाग रहे हैं.

आंसू गैस के धुएं के बीच संसद

देश की संसद में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. लोकसभा में सुरक्षा उल्लंघन का वीडियो आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दो लोग दर्शक दीर्घा से अचानक कूदकर सांसदों के बीच पहुंच गए. जिन दो युवकों ने सुरक्षा घेरे का उल्लंघन किया है, उनमें एक का नाम सागर है. ये लोग सांसद के नाम पर लोकसभा visitor पास लेकर पहुंचे थे. दोनों को संसद में ही पकड़कर हिरासत में रखा गया है. दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट की स्पेशल सेल संसद में कूदने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *