भारत ने पाकिस्तान में 3 शहरों में HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिए हैं। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। भारत ने पाकिस्तान में इजराइली ड्रोन हार्पी से हमला किया है।
इससे पहले पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि लाहौर, रावलपिंडी, कराची समेत कई जगहों पर ड्रोन हमले हुए हैं।
पाकिस्तानी सेना 9 जगहों पर कम से कम 25 भारतीय ड्रोन को गिराने में सफल हुई है। प्रवक्ता ने कहा कि एक और ड्रोन नुकसान पहुंचाने में कामयाब रहा। चौधरी के मुताबिक गुरुवार को लाहौर में हुए ड्रोन हमले में पाकिस्तानी सेना के 4 जवान घायल हुए हैं। वहीं मियानों में एक शख्स की मौत हुई है।
पाकिस्तान से Liveलाहौर, कराची, रावलपिंडी समेत 9 शहरों पर ड्रोन अटैक:भारत ने 3 एयर डिफेंस सिस्टम तबाह किए; PAK का दावा- 25 ड्रोन मार गिराए
इस्लामाबाद5 मिनट पहलेnull

पाकिस्तान के कराची में ड्रोन हमले के बाद आग लग गई।
भारत ने पाकिस्तान में 3 शहरों में HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिए हैं। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। भारत ने पाकिस्तान में इजराइली ड्रोन हार्पी से हमला किया है।null
इससे पहले पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि लाहौर, रावलपिंडी, कराची समेत कई जगहों पर ड्रोन हमले हुए हैं।
पाकिस्तानी सेना 9 जगहों पर कम से कम 25 भारतीय ड्रोन को गिराने में सफल हुई है। प्रवक्ता ने कहा कि एक और ड्रोन नुकसान पहुंचाने में कामयाब रहा। चौधरी के मुताबिक गुरुवार को लाहौर में हुए ड्रोन हमले में पाकिस्तानी सेना के 4 जवान घायल हुए हैं। वहीं मियानों में एक शख्स की मौत हुई है।
पाकिस्तान के चीनी हथियारों के इस्तेमाल पर बीजिंग बोला- नहीं मालूम
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष में चीनी लड़ाकू विमानों के शामिल होने की खबर को लेकर चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
भारत ने बुधवार को पाकिस्तान पर मिसाइलों से हमला किया था। ऐसा दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने जवाबी हमले में चीन के लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया था।
50 मिनट पहले
भारत ने पाकिस्तान के 3 शहरों में एयर डिफेंस सिस्टम तबाह किए
न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत ने पाकिस्तान में 3 शहरों में HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिए हैं। भारत ने इन्हें तबाह करने में हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया है।
पाकिस्तान ने चीन से HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम हासिल किया है। इसे FD-2000 भी कहा जाता है। यह एक लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है, जिसे विमान और क्रूज मिसाइलों को मार गिराने के लिए डिजाइन किया गया है।
01:24 pm 8 मई 2025
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की धमकी- भारतीय सैन्य ठिकाने निशाने पर
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि हम भारत में केवल सैन्य ठिकानों पर हमला करेंगे, नागरिक ठिकानों पर नहीं। आसिफ ने कहा कि जंग की स्थिति में पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करेगा। वह टकराव को सैन्य ठिकानों तक ही सीमित रखेंगे।
आसिफ ने भारत के 5 लड़ाकू विमानों को उड़ाने के दावे पर बेतुका बयान दिया। बुधवार को CNN के एक इंटरव्यू में जब उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये सब सोशल मीडिया पर है।
ख्वाजा आसिफ से पत्रकार ने पूछा कि क्या उन्हें अपने दावे को सच साबित करने के लिए कोई सबूत है, तो उन्होंने कहा कि यह सब इंडियन सोशल मीडिया पर भी चल रहा है कि प्लेन का मलबा उनके इलाके में गिरा है।
पाकिस्तान ने कई बार दावा किया है कि उसने पांच भारतीय लड़ाकू विमान और एक ड्रोन को मार गिराया है। भारत ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की ह
PAK सेना के प्रवक्ता बोले- ड्रोन हमले में 4 सैनिक घायल
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा है कि लाहौर में गुरुवार को हुए ड्रोन हमले में पाकिस्तानी सेना के 4 जवान घायल हो गए हैं। इसके अलावा मियानो में एक शख्स की मौत भी हुई है।
प्रवक्ता ने बताया कि लाहौर, गुजरांवाला, चकवाल, रावलपिंडी, मियानो, चोर और कराची में ड्रोन हमले हुए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना कम से कम 12 भारतीय ड्रोन को गिराने में सफल हुई है।
बुधवार को भारत के एयरस्ट्राइक के बाद शरीफ चौधरी की यह तीसरी प्रेस ब्रीफिंग है
पाकिस्तानी PM बोले- भारत को हर एक खून के कतरे की कीमत चुकानी होगी
पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ बुधवार को संसद में भाषण देने के बाद टीवी पर जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम अपने देश की हिफाजत के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत को कुछ ही घंटों में जवाब देकर पीछे खदेड़ दिया है।
पाकिस्तानी PM ने चेतावनी देते हुए कहा, “भारत को खून के हर कतरे की कीमत चुकानी होगी। हमने साबित कर दिया कि पाकिस्तान जानता है कैसे जोरदार जवाब देना है।”
PM शरीफ ने पाकिस्तान की सेनाओं को सलाम किया और कहा कि पूरा देश उनकी बहादुरी और बलिदान पर गर्व करता है। शरीफ ने 2 बार देश को संबोधित किया। पहली बार उन्होंने संसद में अपना संबोधन दिया। इसके बाद उन्होंने टीवी पर जनता को संबोधित किया।
