
दिल्ली के ओल्ड सीमापुरी इलाके में एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया है। मौके पर एनएसजी की टीम पहुंची है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले आज ही पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक लावारिस बैग मिला था।
नई दिल्ली [शुजाउद्दीन]। दिल्ली के पुरानी सीमापुरी इलाके में संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया है।दिल्ली के पुराने सीमापुरी इलाके में संदिग्ध बैग मिलने के बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां भी पहुंची हैं। पुरानी सीमापुरी डी ब्लाक स्थित मकान में पुलिस जांच कर रही है। मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची है। गाज़ीपुर RDX मामले की जांच के दौरान स्पेशल सेल को पुरानी सीमापुरी स्थित एक मकान की जानकारी मिली। स्पेशल सेल की टीम जब वहां पहुंची तब वह घर बंद था और एक संदिग्ध बैग मिला।पुलिस पूरे घर की तलाशी ले रही है। मौके पर एनएसजी और स्पेशल सेल की टीमें पहुंची हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
इससे पहले आज ही पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक लावारिस बैग मिला था। पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची।पुलिस की जांच सामने सामने आया कि बैग में कपड़े रखे गए हैं। यह किसका बैग है इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। बैग कोई भूल वश रख दिया था या फिर किसी ने शरारत की। इसकी जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को लावारिस बैग मिलने की सूचना फोन पर मिली।आनन-फानन में पुलिस की कई टीमों को रवाना किया गया।

दिल्ली के पुरानी सीमापुरी इलाके में संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी NSG व स्पेशल सेल की टीमें