missile attack

पाकिस्तान (Pakistan) की थल सेना ने गुरुवार को दावा किया कि उसने कथित तौर पर भारत से उसके हवाई क्षेत्र में आ रही एक मिसाइल का पता लगाया है, जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत (Punjab Province) में गिर गई. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार (Babar Iftikhar) ने मीडिया से कहा, ‘नौ मार्च को शाम छह बजकर 43 मिनट पर एक तेज गति से उड़ने वाली वस्तु ने भारतीय क्षेत्र से उड़ान भरी और वह अपना मार्ग भटक कर पाकिस्तान के क्षेत्र में प्रवेश कर गई और गिर गई.’

पकिस्तान में गिरी भारतीय मिसाइल

तस्वीरे देख के लग रहा है की मिसाइल भारतीय ब्रह्मोस मिसाइल थी , जो दुनिया किस सबसे  अत्याधुनिक और दुनिया की सबसे तेज़ मिसाइल है इस मिसाइल का तोड़ दुनिया में किसी भी देश के पास नहीं है .

ब्रह्मोस मिसाइल

बाबर इफ्तिखार ने कहा, ‘मिसाइल के गिरने से असैन्य इलाकों को कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन इसमें किसी की जान नहीं गई.’ भारत की ओर से इसे लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है. मेजर जनरल इफ्तिखार ने कहा कि अज्ञात वस्तु(मिसाइल) बुधवार रात पंजाब के खानेवाल जिले के मियां चन्नू इलाके में गिर गई. इसे सतह से लॉन्च किया गया था. इसका पता चलने पर पाकिस्तान वायु सेना ने अपना तरकीबी अभियान शुरू किया है. इसके साथ ही पाकिस्तान ने भारत के दूतावास प्रभारी को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया और घटना की विस्तृत और पारदर्शी जांच की मांग की है.

https://twitter.com/OfficialDGISPR?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1501951149661769736%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fworld%2Fpakistan-news%2Fpakistan-army-claims-unknown-object-missile-came-from-india-territory-babar-iftikhar-watch-video-1108946.html

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *