देहरादून 18 जनवरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मेसोन और पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक अशोक वर्मा ने एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन पंकज मेसौन के निवास स्थान पर किया ।जिसमें शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए तथा व्यापारियों की भारी भीड़ के बीच अशोक वर्मा एवं पंकज मैंसोन तथा गणमान्य व्यक्तियों ने मेयर पद के लिए उम्मीदवार सौरभ थापलियाल एवं भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को भरपूर समर्थन देने का वादा किया। इस अवसर पर पूर्व में भाजपा के मेयर रहे भाजपा के वर्तमान विधायक विनोद चमोली, नेहा जोशी ,विश्वास डाबर ,डा0सुशांत राज सहित अनेक लोगों को सम्मानित कर अभिनंदन किया गया ।जिसमें शहर के प्रमुख व्यापारी एवं भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *