देहरादून 14 दिसंबर आज भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति का देहरादून में दूसरा किसान सम्मेलन श्री सुरेंद्र दत्त शर्मा प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में उज्जवल रेस्टोरेंट परेड ग्राउंड में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि श्री राजेश जी टंडन न्यायमूर्ति थे जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन यादव तथा राष्ट्रीय महासचिव उदयवीर सिंह ने अपने विचार किसानों के हित में रखें सभी नेताओं ने एकमत से कहा कि आज किसान को उसकी मेहनत का मूल्य भी ठीक से नहीं मिल पा रहा है कृषि यंत्र महंगे हो गए हैं उन्होंने सरकार का ध्यान इस और आकर्षित करने पर जोर दिया, सुरेंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है जब अन्नदाता ही परेशान रहेगा तो वह दूसरों का पेट कैसे भरेगा अन्य नेता नितिन गौड देवेंद्र यादव अभिषेक शर्मा रामवीर शर्मा अशोक वर्मा पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा आयोग सभी ने अपने विचार रखें भारतीय किसान यूनियन ने सभी अतिथियों का शाल ओढा कर तथा माल्या अर्पण करके स्वागत किया तथा प्रभा शर्मा को महिला मोर्चा का प्रदेश महामंत्री घोषित किया गया