देहरादून 20 नवंबर एक बार के अलावा अपराजित विधायक हरबंस कपूर (सदैव विजेता) मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा जिला स्तर पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का परेड ग्राउंड इंडोर ऑटोडोरियंम में आयोजन किया गया जिसमें शहर के गणमान्य व्यक्ति मंत्री विधायक तथा मेयर आदि ने शिरकत की पक्ष और विपक्ष के सभी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनको याद किया, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सविता कपूर कैंट विधायक व ट्रस्ट ने इसका आयोजन किया था, सभी ने नम आंखों से उनको श्रद्धांजलि दी , हरबंस कपूर हर दिल अजीज नेता थे अशोक वर्मा पूर्व पिछड़ा आयोग राज्य मंत्री ने उनके संस्मरणों को याद किया तथा हरबंस कपूर को अभूतपूर्व नेता बताया इसमें प्रतियोगीयो ने अपनी खेल कौशल से सबको अचंभित किया अंत में सविता कपूर तथा प्रथम नागरिक सौरभ थापलियाल जी ने सबको पुरस्कार वितरण करके उनकी हौसला अफजाई की
इस अवसर पर श्री अशोक वर्मा लालचंद शर्मा सौरभ थापलियाल जी सुनीता विद्यार्थी तथा अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उनको याद किया

