देश में ऑनलाइन स्कैम तेजी से अपने पांव पसार रहा है. अभी हाल ही में मुंबई के जिम ऑनर ने 1.99 लाख रुपये खो दिए थे.

वहीं एक 53 साल की महिला ने फूड ऑर्डर करते समय 87,000 रुपये फ्रॉड के जाल में फंसकर गंवा दिए. इसके अलावा, ओएलक्स ऐप पर जूसर बेचने के दौरान एक यूजर्स से 1.14 लाख की ठगी हुई थी. ये कुछ उदाहरण बता रहे हैं कि साइबर अपराधी लोगों से ठगी के लिए नए-नए पैंतरें अपना रहे हैं.

इसी क्रम में एक नए तरह का स्कैम सामने आया है. एक टीचर के पीएफ खाते से स्कैमर द्वारा 80 हजार रुपये की ठगी कर ली गई. अगर आपका भी पीएफ खाता है या ईपीएफ के सदस्य हैं तो आपको ये खबर जरूर जान लेनी चाहिए, ताकि आपके साथ ऐसी घटना नहीं हो जाए.

महिला टीचर को ऐसे बनाया निशाना

32 साल की महिला टीचर नवी मुंबई के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं. टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला टीचर ऑनलाइन पीएफ ऑफिस का संपर्क नंबर तलाश रही थीं. उन्होंने उस नंबर पर संपर्क किया, जिसके बाद उनसे 80,000 रुपये की ठगी हो गई. ठगी करने वाले ने खुद को पीएफ ऑफिस का स्टाफ बताया था. फ्रॉड ने पीएफ अकाउंट होल्डर से AirDroid ऐप डाउनलोड करने क लिए कहा था. इसके बाद अपराधी ने किसी तरह से अकाउंट तक पहुंच प्राप्त की और महिला टीचर से 80 हजार रुपये की ठगी कर ली.

अकाउंट डिटेल की मांग जानकारी

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रॉडर ने महिला टीचर को इस ऐप पर अकाउंट नंबर और एमपिन दर्ज करने के लिए कहा था. बैंक का एक्सेस पाने के बाद स्कैमर ने 16 ट्रांजैक्शन किए और 80 हजार रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिये. ये घटना पिछले हफ्ते के दौरान दोपहर 1.30 बजे की है. 6 अप्रैल को पीड़ित अपने नजदीकी थाने में एफआईआर दर्ज कराया है.

आपको ऐसे रहना है सतर्क

अगर आप किसी भी नंबर की जानकारी लेना चाहते हैं तो ऑनलाइन सर्च के दौरान आप सिर्फ अधिकारिक वेबसाइट से ही संपर्क नंबर प्राप्त करें. किसी थर्ड पार्टी वेबसाइट से नंबर लेना खतरनाक हो सकता है. वहीं पीएफ खाताधारक पीएफ संबंधी किसी भी काम के लिए ईपीएफओ के अधिकारिक वेबसाइट या ब्रांच पर विजिट कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *