बरामद की गयी कोकेन

ANI:गुजरात के अंकलेश्वर में 5,000 करोड़ रुपए की 500 किलोग्राम से ज्यादा कोकीन जब्त की गई। पिछले दस दिनों में दिल्ली पुलिस की ओर से ड्रग्स की यह तीसरी बड़ी बरामदगी है। सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बरामद ड्रग्स फार्मा सॉल्यूशन सर्विसेज नाम की कंपनी की थीं और यह अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी से आई थीं। अंकलेश्वर में छापेमारी दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में की।
10 अक्टूबर को दिल्ली में 2,000 करोड़ रुपए की 200 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई थी, जबकि 3 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में 5,000 करोड़ रुपए से ज्यादा मूल्य की 562 किलोग्राम ड्रग्स बरामद की गई थी
स्पेशल सेल ने एक अक्टूबर को दिल्ली के महिपालपुर में एक गोदाम पर छापा मारकर 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम ‘हाइड्रोपोनिक मारिजुआना’ की खेप जब्त की थी।
सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान 10 अक्टूबर को दिल्ली के रमेश नगर की एक दुकान से लगभग 208 किलोग्राम अतिरिक्त कोकीन बरामद की गई थी।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस को पता चला कि यह नशीला पदार्थ एक कंपनी का था, जिसने इसे अंकलेश्वर की दवा कंपनी से हासिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *