7-03-25

समारोह में वरिष्ठ पत्रकारों और समाजसेवियों को किया सम्मानित

देहरादून, 07 मार्च : गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति, उत्तराखंड द्वारा होली मिलन एवं अभिनंदन समारोह बड़ी धूमधाम से आज उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड ग्राउन्ड, देहरादून में मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता सुरेन्द्र दत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष एवं संचालन विकास चौहान प्रदेश महामंत्री ने किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जस्टिस राजेश टंडन, अ० प्राप्त जज, नैनीताल हाईकोर्ट, अति विशिष्ठ अतिथि रहे वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक वर्मा, विशिष्ठ अथिति देवभूमि पत्रकार यूनियन पंजी. के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा और वरिष्ठ समाजसेवी विशंभर नाथ बजाज आदि ने समारोह को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में जस्टिस राजेश टंडन जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि में इस यूनियन का संरक्षक होने के नाते किसी भी कानूनी कार्यवाही करने में कोताही नहीं बरतूंगा। मैं इस यूनियन को होली पर्व के शुभ अवसर पर बधाई देता हूं, और अच्छे कार्यक्रम के लिए यूनियन की सराहना करता हूं।

भाकियू एकता शक्ति उत्तराखंड के होली मिलन कार्यक्रम में कुछ अतिथियों और लोगों द्वारा हास्य व्यंग, कविता पाठ भी किया गया इसके उपरांत उत्तराखंड की लोकगायिका एवं वरिष्ठ समाजसेविका सोनिया आनंद रावत ने अपने गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *