अग्नि प्राइम मिसाइल का परीक्षण वीडियो

नई दिल्ली / अजेंसी :-भारत ने गुरुवार को अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित यह अत्याधुनिक मिसाइल अग्नि श्रृंखला का अगली पीढ़ी का संस्करण है।जिसको रेल नेटवर्क का इस्तेमाल करके दुश्मन पर हमला किया जा सकता है।

ओडिशा तट से किए गए इस परीक्षण ने सभी तय मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया। दो-स्टेज सॉलिड फ्यूल और अत्याधुनिक नेविगेशन सिस्टम से लैस यह मिसाइल 1,000 से 2,000 किलोमीटर तक निशाना साधने में सक्षम है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह उपलब्धि भारत की सामरिक ताकत और आत्मनिर्भरता को और मजबूत करेगी। सफल परीक्षण के बाद सुरक्षा विशेषज्ञों ने इसे देश की रक्षा व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *