देश में कोरोना से जुड़ी पाबंदियों को 31 जनवरी, 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि इन गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए, यह राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सुनिश्चित करेंगे। इसमें लोकल और जिला प्रशासन से जरूरत पड़ने पर कंटेनमेंट से जुड़े कदम भी उठाने को कहा गया है।कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का खतरा दिन ब दिन बढ़ते जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देशभर में संक्रमण के 6,531 केस सामने आए हैं। 315 लोगों की मौत हुई है। 7,091 ठीक हुए। देश में अब कोरोना के 75,841 एक्टिव केस हैं। वहीं, नए वैरिएंट के मामले बढ़कर 578 पहुंच गए हैं। अब तक ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 142 केस दिल्ली में मिले हैं। 141 मामलों के साथ मुंबई दूसरे नंबर पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *