प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पेरिस में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार से मुलाकात की. पीएम मोदी की वेंस के साथ ये मुलाकात AI एक्शन समिट से इतर हुई है. पीएम मोदी ने वेंस और उनके परिवार के साथ मुलाकात की तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं. पीएम मोदी ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि इस मुलाकात के दौरान वेंस और उनके परिवार से कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई. 

Latest and Breaking News on NDTV

वेंस के बेटे के बर्थडे में भी हुए शामिल 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम मोदी ने वेंस और उनके परिवार से मुलाकात के साथ-साथ अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बेटे विवेक के बर्थडे में भी शामिल हुए. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने विवेक को उनके बर्थडे पर खास गिफ्ट भी दिया है. पीएम मोदी के इस गिफ्ट को लेकर जेडी वेंस की पत्नी ने पीएम मोदी को धन्यवाद भी कहा है.

पीएम मोदी फ्रांस दौरे पर हैं

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने बीते कुछ दिनों से अपने फ्रांस दौरे पर है. पीएम मोदी यहां AI समिट में शामिल होने पहुंचे हैं. इसी समिट में शामिल होने के लिए अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी पहुंचे है. पीएम मोदी फ्रांस के बाद अब अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे. जहां वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. 

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *