Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा पे चर्चा का आठवां संस्करण अब से थोड़ी ही देर में शुरू होने जा रहा है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बेहद लोकप्रिय कार्यक्रम में 3 करोड़ से अधिक बच्चों के साथ जानी-मानी हस्तियां भी शिरकत कर रही हैं. पीपीसी 2025 के आठवें संस्करण में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और जाने माने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव, बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा, सेलेब्रिटी फिटनेस कोच रुजुता दिवेकर,न्यूट्रिशनिस्ट सोनाली सभरवाल, फूडफार्मर (रेवंत हिमात्सिंगका) 12वीं फेल मूवी के अभिनेता विक्रांत मैसी, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और टेक्निकल गुरु जी (गौरव चौधरी) भी भाग ले रहे हैं.
