Delhi Assembly Elections Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है. आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस मुख्य मुकाबले में थे. वहीं ओवैसी की पार्टी (AIMIM) और मायावती की बसपा (BSP) से लेकर चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी ने चुनाव लड़ा. लेकिन दिल्ली की अधिकांश सीटों पर असली मुकाबला आप और बीजेपी के बीच ही देखने को मिला. हालांकि, जनता ने आखिरकार ज्यादातर सीटों पर BJP को चुना है, जानिए इन 10 सीटों के नतीजे…   

जानिए कौन कितने वोटों से जीता.

विधानसभा AAP उम्मीदवार BJP उम्मीदवार Congress उम्मीदवार कौन जीता?
छतरपुर  ब्रह्म सिंह तंवर 74230 वोट करतार सिंह तंवर 80469 वोट राजेंद्र तंवर बीजेपी
पालम जोगिंद्र सोलंकी 69144 वोट कुलदीप सोलंकी 78098 वोट मांगेराम बीजेपी
देवली (एससी) प्रेम कुमार चौहान 78514 वोट

दीपक कुमार वाल्मिकी (एलजेपी)

45092 वोट

राजेश चौहान
                   
आप
बदरपुर राम सिंह नेताजी 88120 वोट नारायण दत्त शर्मा 63241 वोट अर्जुन भड़ाना आप
बिजवासन सुरेंद्र भारद्वाज 52544 वोट कैलाश गहलोत 62377 वोट देवेंद्र सहरावत बीजेपी
महरौली महेंद्र चौधरी 46567 वोट गजेंद्र यादव 48349 वोट पुष्पा सिंह बीजेपी
कालकाजी आतिशी 42530 वोट रमेश बिधूड़ी 41541 वोट अलका लांबा आप
अंबेडकर नगर (एससी) अजय दत्त 54729 वोट खुशी राम चुनार 38348 वोट जय प्रकाश आप
संगम विहार दिनेश मोहनिया 53705 वोट चंदन कुमार चौधरी 54049 वोट हर्ष चौधरी बीजेपी
तुगलकाबाद सहीराम 62155 वोट रोहतास बिधूड़ी 47444 वोट वीरेंद्र बिधूड़ी आप

दक्षिणी दिल्ली की 10 विधानसभा सीटें में कालकाजी पर रही सबकी नजर 

दिल्ली सात जिलों में बंटी है. इन सभी सात जिलों में 10-10 विधानसभा सीटें आती हैं. दक्षिणी दिल्ली जिले में छतरपुर, पालम, देवली, बदरपुर, बिजवासन, महरौली, कालकाजी, अंबेडकर नगर, संगम विहार और तुगलकाबाद विधानसभा सीटें हैं. 

जानिए आप, भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव में कौन से किए थे बड़े वादे…

भाजपा के दिल्ली चुनाव में बड़े वादे

महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा
LPG सिलेंडर पर गरीब महिलाओं को 500 रुपये की सब्सिडी, होली और दीवाली पर एक सिलेंडर मुफ्त
मातृ सुरक्षा वंदन योजना के तहत 6 पोषण किट्स
गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये
वंचित लोगों को आयुष्मान भारत योजना का देंगे लाभ
आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये का अतिरिक्त कवर
60 से 70 साल के बुजुर्गों के लिए सीनियर सिटीजन पेंशन को 2,000 से बढ़ाकर 2,500 करेंगे
70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, बेसहारा महिलाओं की पेंशन 2,500 से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने का वादा

आम आदमी पार्टी के दिल्ली चुनाव में बड़े वादे

‘महिला सम्मान योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये
बुजुर्गों के लिए ‘संजीवनी योजना’ के तहत फ्री में इलाज
ऑटो चालकों के परिवार में बेटी की शादी पर 1 लाख रुपये की सहायता राशि
दलित छात्रों के लिए अंबेडकर स्कॉलरशिप, योजना के तहत द‍िल्‍ली सरकार दलित छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी.
पुजारियों-ग्रंथियों के लिए 18 हजार रुपये महीना दिया जाएगा.
पानी के सभी गलत बिल माफ कर दिए जाएंगे

दिल्ली वालों के लिए कांग्रेस के बड़े चुनावी वादे

‘प्यारी दीदी योजना’ के तहत हर महिला को प्रतिमाह 2500 रुपये देने का वादा
‘जीवन रक्षा योजना’ के तहत प्रत्येक दिल्लीवासी को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज
‘महंगाई मुक्ति योजना’ के तहत 500 रुपये में सिलेंडर और मुफ्त राशन किट
‘फ्री बिजली योजना’ के तहत 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा
शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल तक हर महीने 8,500 रुपये देने का वादा

यह भी पढ़ें – दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के पल-पल के अपडेट

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *