Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शुरुआती दो घंटे के रुझानों में बंपर बहुमत हासिल कर लिया है. सुबह जब वोटों की गिनती शुरू हुई तो पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में आया. इसके बाद बीजेपी ने रुझानों में बढ़त बनाई, लेकिन आम आदमी पार्टी ने भी गियर बदलते हुए बीजेपी को टक्कर देना शुरू किया. शुरुआती आधे घंटे के रुझानों में कांटे की टक्कर चल रही थी इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि बीजेपी 19 तो आम आदमी पार्टी 18 सीटों पर आगे चल रही थी. शुरुआती आधे घंटे के रुझानों में आम आदमी पार्टी के तीन बड़े चेहरे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री आतिशी पीछे चल रहे थे. इसके बाद बीजेपी ने भी एक्सिलेटर दबाया और वोटों की गिनती के एक घंटे बाद पार्टी बंपर बहुमत पर पहुंच गई. शुरुआती 2:30 घंटे के रुझानों में बीजेपी 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आप 29 और कांग्रेस को किसी भी सीट पर बढ़त नहीं मिली है. आपको बता दें कि अभी यह शुरुआती रुझान हैं. हम आपको हर सीट के रुझान नीचे दे रहे हैं. 

दिल्ली का स्कोर LIVE@10.20AM

कुल सीटें BJP AAP कांग्रेस
70 41 29 0

(Delhi Election Results 2025 LIVE)

दिल्ली की मुस्लिम बहुल सीटों का रिजल्ट यहां देखें

हम दिल्ली की सभी 70 सीटों के रुझान और नतीजे इस शीट में दे रहे हैं ये टेबल अपडेट होती रहेगी.

विधानसभा  AAP बीजेपी कांग्रेस  आगे
करावल नगर मनोज त्यागी कपिल मिश्रा डॉ. पीके मिश्रा BJP
घोंडा गौरव शर्मा अजय महावर भीष्म शर्मा बीजेपी आगे
मुस्तफाबाद आदिल अहमद खान मोहन सिंह बिष्ट अली मेहंदी आप आगे
सीलमपुर जुबैर चौधरी अनिल गौड़ अब्दुल रहमान आप आगे
गांधी नगर नवीन चौधरी (दीपू) अरविंदर सिंह लवली कमल अरोड़ा BJP
शाहदरा जितेंद्र सिंह शंटी जितेंद्र सिंह शंटी  जगत सिंह बीजेपी आगे
कृष्णा नगर विकास बग्गा अनिल गोयल गुरचरण सिंह राजू BJP
लक्ष्मी नगर बी.बी. त्यागी अभय वर्मा सुमित कुमार AAP
विश्वास नगर दीपक सिंघला ओम प्रकाश शर्मा राजीव चौधरी बीजेपी आगे
कोंडली कुलदीप कुमार प्रियंका गौतम अक्षय कुमार AAP 
पटपड़गंज अवध ओझा रविंदर सिंह नेगी अनिल कुमार अवध ओझा पीछे
त्रिलोकपुरी अंजना परचा रवि कांत अमरदीप आप आगे
नरेला दिनेश भारद्वाज राजकिरण खत्री अरुणा कुमारी BJP
बवाना जय भगवान रविंदर इंद्राज सिंह सुरेंद्र कुमार AAP
मुंडका जसबीर कराला गजेंद्र दराल धर्मपाल लाकड़ा BJP
किराड़ी अनिल झा बजरंग शुक्ला राजेश कुमार गुप्ता BJP
सुल्तानपुर माजरा मुकेश कुमार अहलावत कर्णसिंह कर्म जय किशन आप आगे
मंगोलपुरी राकेश जाटव राजकुमार चौहान हनुमान चौहान BJP
रोहिणी प्रदीप मित्तल विजेन्द्र गुप्ता सुमेश गुप्ता बीजेपी आगे
शालीमार बाग बंदना कुमारी रेखा गुप्ता प्रवीण जैन बीजेपी आगे
बादली अजेय यादव दीपक चौधरी  देवेंद्र यादव कांग्रेस
रिठाला मोहिंदर गोयल कुलवंत राणा सुशांत मिश्रा आप आगे
आदर्श नगर मुकेश गोयल राज कुमार भाटिया शिवांक सिंघल आप आगे
वजीरपुर राजेश गुप्ता पूनम शर्मा रागिनी नायक बीजेपी आगे
त्रिनगर प्रीति तोमर तिलकराम गुप्ता सतेन्द्र शर्मा बीजेपी आगे
मॉडल टाउन अखिलेश पाटी त्रिपाठी अशोक गोयल कुंवर करण सिंह AAP
तिलक नगर जरनैल सिंह
 
श्वेता सैनी देवेंदर यादव आप आगे
चांदनी चौक पुनारदीप सिंह सवहनी सतीष जैन मुदित अग्रवाल BJP
मटिया महल शोएब इकबाल दीप्ति इंदौरा आसिम अहमद खान AAP
बल्लीमारान इमरान हुसैन कमल बागड़ी हारुन यूसुफ आप आगे
शकूर बस्ती सत्येंद्र कुमार जैन करनैल सिंह सतीश लूथरा बीजेपी आगे
मादीपुर राखी बिडलन उर्मिला कैलाश गंगवाल जेपी पंवार AAP
राजौरी गार्डन धनवती चंदेला मनजिंदर सिंह सिसरा धर्मपाल चंदेला बीजेपी आगे
हरिनगर राज कुमारी ढिल्लों श्याम शर्मा प्रेम शर्मा BJP
बदरपुर राम सिंह नेता जी नारायण दत्त शर्मा अर्जुन सिंह भड़ाना  BJP
जनकपुरी प्रवीन कुमार आशीष सूद हरबनी कौर BJP
उत्तम नगर पोश बाल्यान (पूजा नरेश बाल्यान) पवन शर्मा मुकेश शर्मा बीजेपी आगे
विकासपुरी महेन्द्र यादव डॉ. पंकज सिंह एडवोकेट जितेंद्र सोलंकी आप आगे
नजफगढ़ तरुण यादव नीलम पहलवान सुषमा यादव BJP
मटियाला सोमेश शौकीन संदीप सहरावत रघुविंदर शोकीन AAP
द्वारका विनय मिश्रा प्रद्युम्न राजपूत आदर्श शास्त्री BJP
पालम जगिंदर सोलंकी कुलदीप सोलंकी मंगे राम AAP
बिजवासन सुरेंद्र भारद्वाज कैलाश गहलोत देवेंद्र सहरावत बीजेपी आगे
जंगपुरा मनीष सिसोदिया तरविंदर सिंह मारवाह फरहद सूरी सिसोदिया पीछे
छतरपुर ब्रह्मा सिंह तंवर करतार सिंह तंवर राजिंदर तंवर BJP आगे
देवली (आरक्षित) प्रेम कुमार चौहान दीपक तंवर (LJP) राजेश चौहान AAP आगे
अंबेडकर नगर(आरक्षित) अजय दत्त रमेश बिधूड़ी जय प्रकाश बीजेपी आगे
संगम विहार दिनेश मोहनिया चंदन कुमार चौधरी हर्ष चौधरी बीजेपी
तुगलकाबाद सही राम पहलवान रोहतास बिधूड़ी वीरेंद्र बिधूड़ी बीजेपी आगे
बदरपुर राम सिंह नारायण दत्त शर्मा अर्जुन भडाना AAP
ग्रेटर कैलाश सौरभ भारद्वाज शिखा रॉय गर्वित सिंधवी AAP पीछे बीजेपी आगे
कस्तूरबा नगर रमेश पहलवान नीरज बसोया अभिषेक दत्त BJP
मालवीय नगर सोमनाथ भारती सतीश उपाध्याय जितेंद्र कुमार कोचर BJP
आर.के. पुरम प्रमिला टोकस अनिल शर्मा विशेष टोकस BJP
बुराड़ी संजीव झा शैलेंद्र कुमार  मंगेश त्यागी आप
महरौली नरेश यादव गजेन्द्र यादव श्रीमती पुष्पा सिंह बीजेपी आगे
नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल प्रवेश सिंह वर्मा संदीप दीक्षित  केजरीवाल आगे, प्रवेश वर्मा पीछे
पटेल नगर (आरक्षित) परवेश रतन राज कुमार आनंद कृष्णा तीरथ BJP
मोती नगर शिवचरण गोयल हरीश खुराना राजेन्द्र नामधारी BJP
राजेंद्र नगर दुर्गेश पाठक उमंग बजाज विनीत यादव AAP
सदर बाजार सोम दत्त मनोज कुमार जिंदल अनिल भारद्वाज बीजेपी आगे
बाबरपुर गोपाल राय अनिल वशिष्ठ हाजी मोहम्मद इसराक खान AAP आगे
सीमापुरी वीर सिंह धींगान  कुमारी रिंकू राजेश लीलोथिया बीजेपी आगे
तिमारपुर सुरिंदर पाल सिंह (बिट्टू) सूर्य प्रकाश खत्री लोकेन्द्र कल्याण सिंह आप आगे
रोहतास नगर सरिता सिंह  जितेन्द्र महाजन सुरेश वाती चौहान आप आगे
ओखला अमानतुल्लाह खान मनीष चौधरी अरीबा खान BJP
दिल्ली कैंट वीरेंद्र सिंह काडियान भुवन तंवर प्रदीप कुमार उपमन्यु BJP
करोल बाग विशेष रवि दुष्यंत कुमार गौतम राहुल धनक BJP
नांगलोई जाट रघुविंदर शौकीन मनोज शौकीन रोहित चौधरी BJP
कालकाजी आतिशी रमेश बिधूड़ी अलका लांबा आतिशी पीछे, बिधूड़ी आगे

नई दिल्ली सीट से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित और बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा चुनावी मैदान में हैं.  वहीं कालकाजी सीट पर दिल्ली की सीएम आतिशी के सामने बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस नेता अलका लांबा चुनावी मैदान में हैं. भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि उनकी पार्टी करीब 50 सीटें जीतेगी. वहीं, आप ने एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज करते हुए कहा कि वह फिर से सरकार बनाएगी और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे. 

दिल्ली की जाट बहुल सीटों का रिजल्ट LIVE: इन 13 सीटों पर कौन मारेगा बाजी?

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एलिस वाज ने कहा कि मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों और प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षित सहायक कर्मचारियों सहित कुल 5,000 कर्मियों को मतगणना के लिए तैनात किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के मद्देनजर 19 मतगणना केंद्रों के लिए अर्धसैनिक बलों की दो कंपनियों और दिल्ली पुलिसकर्मियों सहित तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *