दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गणना का कार्य कुछ ही समय में शुरू होने वाला है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम में पूरे देश की नजर नई दिल्ली सीट पर है. इस सीट पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित और पूर्व सीएम साहब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश साहब सिंह वर्मा बीजेपी की टिकट पर मैदान में हैं.                                                                                                                                                                             

पार्टी आगे  पीछे कुल
आम आदमी पार्टी
कांग्रेस 
बीजेपी 
अन्य

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र दिल्ली के केंद्र में स्थित है और इसमें वीआईपी इलाके शामिल हैं, जैसे कनॉट प्लेस, लुटियन्स दिल्ली, और सरकारी कार्यालयों वाले क्षेत्र. इस विधानसभा क्षेत्र के अधिकतर मतदाता शिक्षित और आर्थिक रूप से संपन्न हैं, सरकारी अधिकारी, व्यवसायी जैसे वोटर्स की संख्या यहां अधिक है. आइए जानते हैं इस सीट पर कौन आगे चल रहा है.                                           

पार्टी  उम्मीदवार    रूझान
             
AAP अरविंद केजरीवाल
BJP प्रवेश वर्मा
Congress संदीप दीक्षित

नई दिल्ली सीट पर अब तक का चुनावी इतिहास

दिल्ली में अब तक हुए 7 विधानसभा चुनावों में से इस सीट पर एक बार भारतीय जनता पार्टी, 3 बार कांग्रेस और 3 बार आम आदमी पार्टी को जीत मिली है. 7 में से 6 चुनावों में जीतने वाले उम्मीदवार दिल्ली के सीएम भी बने हैं.  साल 1993 के पहले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कुंवर सेन चुनाव जीतने में सफल रहे थे. हालांकि 1998,2003 और 2008 के चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित चुनाव जीतने में सफल रही.  2013 में अन्ना आंदोलन के बाद हुए चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित को हराकर दिल्ली सीट पर अपनी बादशाहत कायम की थी. पिछले 3 चुनाव से उन्हें जीत मिल रही है.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *