क्या भारत ने चुपके से परख ली पाकिस्तान और चीन की क्षमता?

अनमोल पचौरी -आर्यभट मीडिया

चीन के एयर डिफेन्स सिस्टम की मार्किट भारत ने ख़तम करदी

 Pakistan पे चली भारतीय मिसाइल पर भारत की यह सॉरी पाकिस्तान को हजम नहीं हो रही है. पाकिस्तान की सरकार और सेना को लग रहा है कि मिसाइल गिरने के बहाने भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस की सक्रियता और ब्रह्मोस की काबलियत की टेस्टिंग कर ली है.पकिस्तान चीन के एयर डिफेन्स सिस्टम का  इस्तेमाल करता है, जिसको चाइना रूसी और अमेरिकी एयर डिफेन्स सिस्टम से बेहतर बताता है , पाकिस्तान पे गिरी इस मिसाइल से चीन के एयर डिफेन्स सिस्टम की टेस्टिंग हो गयी है यानी चीन के एयर डिफेन्स सिस्टम भारत की ब्रह्मोस मिसाइल के आगे फेल है . और चीन के इस एयर डिफेन्स सिस्टम की अन्तर्राष्ट्रीय बाज़ार में बेज्जती हो गयी .

brahmos missile

साथ ही पकिस्तान को भविष्य में चीन शायद ही अपने हथियार अब पकिस्तान को दे क्योंकि पकिस्तान अमेरिकी ऍफ़ 16 की मट्टी तो पलीत अभिनन्दन द्वारा  करवा ही चुका है साथ ही अब चीनी हथियारों की दुकान  पे भी ताला लगवाने पर आतुर है 

  इसलिए अब वहां के सत्ता प्रतिष्ठान में डर बढ़ गया है कि कहीं यह आने वाले कल के लिए भारत की कोई तैयारी तो नहीं है. पाकिस्तान समझ नहीं पा रहा है कि इस घटना पर कैसे रिएक्ट करे. इसलिए औपचारिक तौर पर अपना विरोध दर्ज करवाकर भड़ास निकालने में लगा है. 

पाकिस्तान (Pakistan) ने शुक्रवार को भारतीय उप-राजदूत को तलब कर अपने एयर स्पेस का उल्लंघन के आरोप में विरोध दर्ज करवाया. वहीं पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोइद यूसुफ ने शुक्रवार को संवेदनशील प्रौद्योगिकी को संभाल पाने की भारत की क्षमता पर सवाल खड़ा किया. यूसुफ ने कहा कि भारत सरकार ने दुर्घटनावश मिसाइल (Indian Missile) चल जाने की घटना के बारे में पाकिस्तान सरकार को अवगत भी नहीं कराया.

इस पूरे प्रकरण में चीन और पकिस्तान  रो रहा है लेकिन भारत मन ही मन मुस्कुरा रहा है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *