गणतंत्र दिवस के मौके पर दुनिया ने  कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना का शौर्य देखा. क्या राफेल क्या ब्रह्मोस और क्या ही सुखोई, भारतीय सेना  की इस ताकत देखने के बाद दुश्मन देशों के साथ-साथ अब दुनिया के दूसरे देश भी हैरान जरूर रह गए होंगे. कर्तव्य पथ पर जिस समय भारतीय सेना अपने शौर्य का परिचय दे रही थी उस दौरान वहां मुख्य अतिथि के साथ-साथ राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी भी मौजूद थे. गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सी17 ग्लोब मास्टर और सुखोई विमान की जुगलबंदी देखते ही बन रही थी.

कर्तव्य पथ पर भारतीय वायु सेना का Flypast

इस नजारे ने परेड स्थल पर बैठे गणमान्य हस्तियों के साथ-साथ दर्शक दिर्घा में बैठे लोग हैरान रह गए. इन विमानों को हवा में करतब देखते ऐसा लग रहा था कि मानों हम दुनिया को बता रहे हैं को आज का भारत काफी आगे बढ़ चुका है. हम आज ऐसी महाशक्ति बन चुके हैं जिसे कोई भी चाहकर अनदेखा नहीं कर सकता है.

कर्तव्य पथ पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह की औपचारिक शुरुआत हो गयी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराने के बाद हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गयी. अब परेड की शुरुआत हो गयी है.  सेना के जवान अब करतब दिखाएंगे. कर्तव्य पथ से भारत दुनिया को अपनी ताकत दिखाएगा.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *