which Eclipse visible in India 2025 : साल 2025 में चार ग्रहण (4 eclipse 2025) लगेगा जिसमें से दो सूर्य ग्रहण (soalr eclipse) और दो चंद्र ग्रहण (lunar eclipse). लेकिन उनमें से केवल एक ही भारत से दिखाई देगा. यह जानकरी उज्जैन में जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने दी है. समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए, श्री गुप्त ने आगामी ग्रहणों और उन स्थानों के बारे में जानकारी दी, जहां से उन्हें देखा जा सकता है. 

पूर्ण चंद्र ग्रहण (14 मार्च 2025) – भारत में नहीं आएगा नजर 

राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि साल का पहला ग्रहण ‘पूर्ण चंद्रग्रहण’ होगा. यह खगोलीय घटना 14 मार्च को भारतीय समयानुसार दिन में घटित होगी; इसलिए चंद्रग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

यह चंद्रग्रहण अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, पश्चिमी अफ्रीका और उत्तरी और दक्षिणी अटलांटिक महासागर जैसे क्षेत्रों में दिखाई देगा.

आंशिक सूर्य ग्रहण (29 मार्च): भारत में नहीं आएगा नजर 

पीटीआई से बात करते हुए गुप्त ने आगे कहा कि साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा. यह ग्रहण 29 मार्च को लगेगा, इसे भी भारतीय आकाशदर्शी नहीं देख पाएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NASA

यह ग्रहण केवल उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी अटलांटिक महासागर, यूरोप और उत्तर-पश्चिमी रूस में दिखाई देगा.

दूसरा पूर्ण चंद्रग्रहण (7-8 सितंबर) : भारत में आएगा नजर

राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने आगे कहा कि खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वाले भारतीय सितंबर में पूर्ण चंद्रग्रहण का दीदार कर सकते हैं. गुप्त ने आगे कहा कि पूर्ण चंद्रग्रहण एशिया के अन्य देशों के साथ-साथ यूरोप, अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया और हिंद महासागर क्षेत्र में भी नजर आएगा.  

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NASA

यह अद्भुत खगोलीय घटना रात 8:58 मिनटे से सुबह 2:25 बजे तक चलेगी. इस दौरान चंद्रमा गहरे लाल रंग का दिखाई देगा, जिसे ‘ब्लड मून’ के रूप में जाना जाता है. 

2025 का अंतिम ग्रहण ‘आंशिक सूर्य ग्रहण’ (21-22 सितंबर): भारत में नहीं आएगा नजर

राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने कहा कि साल की अंतिम खगोलीय घटना 21-22 सितंबर को आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में घटित होगी. यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा.

Latest and Breaking News on NDTV

आंशिक सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, पूर्वी मेलानेशिया, दक्षिणी पोलिनेशिया और पश्चिमी अंटार्कटिका में देखा जा सकता है.

साल 2025 में ग्रहण के अलावा और कौन सी खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेंगी

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NASA

2025 में, 7 अक्टूबर, 5 नवंबर और 5 दिसंबर को तीन सुपरमून भी आसमान में दिखाई देंगे. ये सामान्य से बड़े और चमकीले दिखाई देंगे, जिससे एक शानदार नजारा आसमान में नजर आएगा. 

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *