सैफ अली खान पर हमला करने वाला मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद वारदात को अंजाम देने के बाद पश्चिम बंगाल के रास्‍ते बांग्‍लादेश भागने की फिराक में था. वह मुंबई से भागने के लिए रेलवे स्‍टेशन गया, लेकिन उसे हावड़ा के लिए टिकट नहीं मिली. इसके बाद वह ऐसे रेलवे टिकट ऐजेंट की तलाश कर रहा था, जिससे उसे हावड़ा जाने के लिए टिकट मिल सके, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. लेकिन परेशानी ये थी कि शरीफुल इस्लाम के पीछे पुलिस लगी हुई थी. न्‍यूज पेपरों और टीवी चैनलों में लगातार शरीफुल इस्लाम का चेहरा दिखाया जा रहा था, ऐसे में वह मुंबई से निकल नहीं पाया और यहां-वहां छिपता रहा और आखिरकार ठाणे इलाके से पुलिस के हत्‍थे चढ़ गया.

आरोपी ने जिन लोगों से बात की, सबसे इंवेस्टिगेशन कर रही पुलिस

जानकारी के मुताबिक शरीफुल ने जिन जिन लोगों से बात की और मिला था सबसे पुलिस इन्वेस्टिगेशन कर रही है. सैफ अली खान पर हमला मामले में पुलिस को सैफ के घर में सर्च के दौरन आरोपी शहजाद की टोपी मिली है. जहां सैफ अली खान और शहजाद भिड़े थे ये टोपी वहीं मिली है. 

जेह के कमरे से मिली आरोपी की टोपी

बता दें कि बेटे जेह के कमरे में ही सैफ और शरीफुल भिड़े थे और यहीं से आरोपी की टोपी मिली है. पुलिस ने टोपी और उसके बालों को डीएनए जांच के लिए स्कूल ऑफ फॉरेंसिक लैब में भेज दिया है. पुलिस को सबूत के तौर पर सैफ के घर से आरोपी की उंगलियों के 19 फिंगरप्रिंट्स पहले ही मिल चुके हैं. 

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था आरोपी

आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के मामले की जांच कर रहे मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय शहजाद मेघालय में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर स्थित द्वाकी नदी को पार करके अवैध रूप से भारत में दाखित हुआ था. इसके बाद उसने अपना नाम बदल कर बिजॉय दास कर लिया है और यहां रहने लगा. पुलिस ने पहले बताया था कि शहजाद बांग्लादेश के झालोकाथी जिले का मूल निवासी है.

यह भी पढ़ें : अवैध तरीके से भारत में घुसा, नाम बदला… जानें किस तरह से इतने महीनों तक छिपा रहा सैफ का हमलावर

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *