नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी के कारण 15 जनवरी को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा को स्थगित कर दिया है. फिलहाल परीक्षा की नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. एनटीए नई तारीख की घोषणा बाद में करेगा.
एनटीए 85 विषयों के लिए 3 जनवरी से 16 जनवरी के बीच सीबीटी मोड में यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन कर रहा है.
