CTET 2024 Result Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज, 9 जनवरी को सीटीईटी 2024 रिजल्ट घोषित कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने दिसंबर सत्र की सीटीईटी यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में भाग लिया है, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से जांच सकते हैं. सीटीईटी दिसंबर 2024 रिजल्ट की जांच के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर दर्ज करना होगा. सीटीईटी 2024 रिजल्ट पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए जारी किया गया है. CTET 2024 Result : डायरेक्ट लिंक

Latest and Breaking News on NDTV

सीटीईटी दिसंबर 2024 रिजल्ट कैसे चेक करें | How to Check CTET 2024 Result 

  • सबसे पहले उम्मीदवार सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 

  • होमपेज पर CTET Dec 2024 Result लिंक पर क्लिक करें. 

  • अगले पेज पर सीटीईटी दिसंबर 2024 रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें. 

  • अगले पेज पर उम्मीदवार रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें. 

  • ऐसा करते ही सीटीईटी रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा. 

  • अब सीटीईटी रिजल्ट की जांच करें और डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकाल लें. 

  • सीटीईटी स्कोर लाइफ टाइम के लिए वैलिड होता है. 

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *