देहरादून 27 सितंबर बृहस्पतिवार की रात बदायूं की दूसरे समुदाय की किशोरी अपने प्रेमी से मिलने जैसे ही देहरादून रेलवे स्टेशन पर उतरी और अपने प्रेमी अजय सिंह को फोन किया तो न जाने दोनों समुदाय के लोगों को कैसे भनक लग गई और दूसरे समुदाय ने अजय सिंह की जबरदस्त पिटाई करदी जिसके जवाब में हिंदू समुदाय भी स्टेशन पर पहुंच गया लेकिन आश्चर्य की दूसरे समुदाय ने पुलिस और स्टेशन पर जबरदस्त पथराव शुरू कर दिया, यहां यह सोचने का विषय है कि इतने पत्थर और इतने दूसरे समुदाय के लोग अचानक कहां से आ गए चर्चा है कि क्या यह पूर्व नियोजित था
आज शुक्रवार को हिंदू संगठन ने हिंदू संगठन के नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में घंटाघर को और पलटन बाजार को बंद करा दिया , जिसमें भारी पुलिस बल तैनात होते ही ज्यादातर बाजार बंद हो गया. हिंदू नेताओं की गिरफ्तारी से हिंदू संगठनों में और हिंदुओं में जबरदस्त आक्रोश था . अनेक लोगों का कहना था की बवाल वह करें पथराव वह करें पुलिस की गाड़ियां वह तोड़े और गिरफ्तारी हिंदू संगठनों के नेताओं की हो, यह उन्हें कतई मंजूर नहीं. यहां बताते चलें कि इससे देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई जिसे एसपी लोकजीत सिंह ने अपने सहयोगियों सीपीयू पुलिस प्रभारी नरेश कुमार ,सब इंस्पेक्टर शैंकी सिंह आदि ने बड़ी मुस्तैदी से बड़ी तेजी से काबू में कर लिया, एसपी लोकजीत सिंह अपने सहयोगियों के साथ इस सारी व्यवस्था को मुस्तादी से बनाए रखने में कामयाब रहे और कोई अप्रिय घटना नही घटी



श्री.लोकजीत सिंह के साथ सी पी यू प्रभारी श्री.नरेश कुमार
