Dead Bodies Found In Car देहरादून में एक खड़ी कार में महिला और एक पुरुष का शव मिला है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी हुई है.

देहरादून: थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर खड़ी कार में एक महिला और एक पुरुष का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल तेज कर दी है. साथ ही मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. वहीं पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली की सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक मारुति वैन खड़ी है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष का शव पड़ा है.सूचना के आधार पर थाना राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा तो कार में एक व्यक्ति (50 वर्षीय) और एक महिला (45 वर्षीय) मृत अवस्था में सामान्य रूप से बैठे मिले. घटना की प्राथमिक जानकारी से पता चला कि वाहन मृतक का ही था. दोनों कांठ बांग्ला क्षेत्र के रहने वाले हैं और व्यक्ति वाहन चालक है, जबकि महिला विधवा है. थाना राजपुर प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया है कि घटनास्थल के प्रारंभिक निरीक्षण में कोई संदिग्ध चीजें नहीं पाई गई हैं और दोनों मृत अवस्था में सामान्य रूप से गाड़ी में बैठे पाए गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *