केंद्र सरकार ने कठुआ हमले का बदला लेने की बात कही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया है। सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि कठुआ हमले में पांच जवानों ने बलिदान दिया और पांच अन्य घायल हुए हैं। कांग्रेस ने कहा कि जम्मू क्षेत्र आतंकी गतिविधियों का नया केंद्र बन गया है। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
कड़ी जवाबी कार्रवाई की जानी चाहिए
राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सैन्य काफिले पर हुए आतंकी हमले को कायराना हरकत करार दिया और कहा कि कड़ी जवाबी कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। मुर्मु ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- ‘मेरी संवेदनाएं उन बहादुरों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ चल रही इस लड़ाई में अपना बलिदान दिया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’
