देहरादून: १४ अप्रैल।आज परशुराम मार्ग प्रकाश नगर पर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में, गुरुग्राम के प्रसिद्ध “मेदांता अस्पताल” के वरिष्ठ डाक्टरों के सहयोग से विशाल स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न हुआ। इस शिविर मे नि: शुल्क एक्स-रे, हड्डियों की जांच, फेफड़ों की संपूर्ण जानकारी, ई सी जी आदि सभी जांचे डाक्टरों के निर्देशानुसार – मरीज की स्थिति देखते हुए की गई। विशेषज्ञ डॉक्टर (१) डा ईसान वंदन (स्वांस तंत्र, फेफड़े आदि) (२) डा विजय शर्मा (ह्रदय रोग विशेषज्ञ) (३) डा पी सांई गौतम( हड्डियों के विशेषज्ञ) के साथ नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन, सहयोगी कार्मिक, एवं श्री रमन‌ गुप्ता ,प्रबंधक। श्री राजेन्द्र प्रसाद चमोली, विपणन प्रबंधक “मेदांता अस्पताल” की ओर से उपस्थित रहे। लगभग २००+ स्त्री, पुरुषों की जाच करके परामर्श दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *