देहरादून. देहरादून में सोमवार दोपहर को जोरदार धमाका सुना गया. यह इतना तेज था कि इलाके में हड़कंप मच गया. लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए. सभी को लगा जैसे की कोई बड़ा धमाका हुआ है. आम लोगों के अलावा प्रशासनिक अमला भी हैरत में पड़ गया और सच्चाई जानने के लिए आनन-फानन में मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई. उनके साथ ही बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड की टीम भी प्रेमनगर थाना इलाके में जा पहुंची.

देहरादून का प्रेम नगर धमाके जैसी आवाज से कांप उठा. इलाके के लोगों में दहशत फैल गई और लोगों ने खुद को बचाने की कोशिश करनी शुरू कर दी. इस दौरान प्रशासन को भी धमाके की खबर कर दी गई. बाद में पता चला कि यह धमाका की नहीं बल्कि सुपर सोनिक बूम की आवाज का धमाका है. देहरादून में करीब दो बजे के आसपास जोरदार धमाका हुआ था. धमाका इतना जोरदार था की देहरादून का प्रेमनगर इलाका हिल गया.

पुलिस भी हैरान-:पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली प्रशंसनीय 
विस्फोट की जानकारी लगते ही पुलिस बम निरोधक दस्ते और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर जा पहुंची. इसके बाद पुलिस ने जब तफ्तीश कि तो पता कि यह सुपरसोनिक की आवाज का धमाका था. जानकारी के मुताबिक सरसावा हरियाणा से सुपर सोनिक ने उड़ान भरी थी. वहीं सूचना पर पुलिस ने भी शहर में छानबीन की लेकिन पता चला की सुपर सोनिक की उड़ान से आवाज आई है.

क्या होता है सुपर सोनिक
जब किसी चीज की रफ्तार ध्वनि की रफ्तार से ज्यादा होती है तो उसे सुपरसोनिक रफ्तार कहते हैं. फाइटर जेट की स्पीड अधिक होती है और ये विमान हवा में चलते समय साउंड वेव पैदा करते हैं. जब ये विमान ध्वनि की गति से अधिक तेज चलते हैं, तो फिर धमाके जैसे आवाज आती है और सोनिक बूम पैदा करता है. ऐसें कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सुपर सोनिक के बूम की आवाज थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *