देहरादून चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं यह इस बात से पता चलता है कि बीती रात डांडीपुर में एक साथ दो दो मकान में चोरों ने चोरी के नाकाम कोशिश की जाग हो जाने पर चोरों को खाली हाथ भागना पड़ा. पहला प्रयास उन्होंने बहुत ही हिम्मत के साथ बेडरूम में सोए हुए लोगों के बीच से होते हुए उनकी अलमारी खोली जिससे परिवार की आंख खुल गई और वह भागते भागते उनका मोबाइल तथा अपने जूते छोड़कर भाग गए
दूसरी वारदात उन्होंने डांडीपुर में ही कुछ ही दूरी पर रवि कटारिया के घर पर की, रवि कटारिया के घर भी अलमारी खोलने पर जाग जाने से चोरों को खाली हाथ भागना पड़ा जिनके भागने की आवाज से अनमोल पचौरी उनके पीछे काफी दूर तक भागे जिससे वह हाथ नहीं आए चोरों की भागने की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई है.