Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एसटीएफ ने चार टाइमर बम बरामद किए हैं। टीम ने एक आरोपी को भी पकड़ा है।

मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र से एसटीएफ की टीम के चार टाइमर बम बरामद किए जाने की सूचना है। एक आरोपी भी पकड़ा गया है, हालांकि अभी पुलिस अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।

एसटीएफ मेरठ की टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले से एक युवक को दबोच कर बृहस्पतिवार रात चार टाइमर बम बरामद किए हैं। पुलिस टीम ने आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। मेरठ से बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया है। हालांकि, पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी कहने से बच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *