भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 752 नए केस मिले हैं और 4 लोगों की मौत हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को कोविड के कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या 3,420 पर पहुंच गई है. वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं बल्कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.
देशभर में कोरोना के बढ़ते मामले लोगों को डरा रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में शनिवार को कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 3,000 का आंकड़ा पार कर गई है. साथ ही पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 752 नए केस मिले हैं जो मई, 2023 के बाद एक दिन में मिलने वाले सबसे ज्यादा मामले हैं, साथ ही 24 घंटे में कोरोना से चार रोगियों की मौतें हुई हैं.शुक्रवार को, भारत में 640 ताज़ा कोविड-19 संक्रमण और एक मौत दर्ज की गई. पिछले दिन एक्टिव केस 2,669 से बढ़कर 2,997 हो गए और शनिवार को यह आंकड़ा 3,420 हो गया .
सबसे ज्यादा मामले केरल में मिले
शनिवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 17 राज्यों में कोविड-19 के एक्टिव मामलों में बढ़ोत्तरी . हो रही है, जिसमें केरल (266), कर्नाटक (70), महाराष्ट्र (15), तमिलनाडु (13) और गुजरात (12) जैसे राज्य शामिल हैं.
