देहरादून :- देहरादून का पी सी सी वी का टैक्सी स्टैंड का कॉन्ट्रैक्ट इस बार भी तीन साल के लिए श्री राजीव कक्कड़ के नाम पर रहा याद रहे पी सी सी वी रेलवे ने यह कॉन्ट्रैक्ट श्री राजीव कक्कड़ को समस्त उत्तराखंड में टैक्सियों के संचालन के लिए इस बार भी श्री राजीव कक्कड़ जी को दिया है ,इसके उपलक्ष्य में राजीव कक्कड़ ने इस उपलक्ष में टैक्सी स्टैंड पर एक भव्य जागरण का आयोजन किया जिसमें कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी उपस्थित हुए, जिस पर टैक्सी स्टैंड के सदस्यों ने उनको फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा उन्ही के कर कमलो के द्वारा मां की ज्योति प्रज्वलित की गई इस अवसर पर श्री गणेश जोशी जी को सभी ने एक मोमेंटो भेंट किया, इस अवसर पर उपस्थित श्री श्याम अग्रवाल जी माननीय राज्य मंत्री श्रीमती शालिनी सिंघल जी पार्षद, राम सिंह पूर्व अध्यक्ष दून ऑटो रिक्शा संगठन, मोंटी, राजेंद्र आनंद, मुकेश पाल, आदि उपस्थित रहे.
