थाना सोनप्रयाग/ केदारनाथ
केदारनाथ में घटित घटना की पड़ताल आर्यभट्ट के द्वारा
केदारनाथ में हैरान कर देने वाली घटना घटित हुई है जिसमें श्रद्धालुओं के साथ घोड़ा खच्चर संचालकों ने बुरी तरह से मारपीट की तथा महिलाओं को भी नहीं बख्शा
सोनप्रयाग: केदारनाथ में घोड़ा खच्चर संचालक द्वारा एक खच्चर को बुरी तरह मारने पर टोकना इतना भारी पड़ गया कि उस घोड़ा खच्चर संचालक तथा उसके साथियों ने वहां श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से बुरी तरह से हमला बोल दिया तथा उन्होंने बीच-बचाव करने आई महिला तथा लड़कियों को भी नहीं बख्शा
अब आपको बताते हैं
यह मामला 10 जून 2023 का है
गौरीकुंड से केदारनाथ यात्रा के लिए पैदल निकले महिपालपुर दिल्ली के श्रद्धालु द्वारा कोतवाली सोनप्रयाग में शिकायत दर्ज की गई
वे दिनांक 10 जून 2023 को गौरीकुण्ड से केदारनाथ यात्रा के लिए पैदल निकले थे। रास्ते में भीमबली पुल के पास एक घोड़ा बुरी हालत में गिरा हुआ था। जिसकी वजह से वे वहां पर रुके और आस-पास के लोगों से मदद मांगी, परन्तु किसी के द्वारा कोई मदद नहीं की गयी। इसी दौरान एक व्यक्ति वहाँ पर अन्य जीवों को बुरी तरह मार रहा था, इनके द्वारा उसे केवल यही कहा गया कि ऐसा क्यों कर रहे हो। ऐसा बोलते ही घोड़ा संचालक की भीड़ वहॉं पर आयी और 4-5 लोग उनके साथ मार-पीट और बदतमीजी करने लगे, बीच बचाव करने आये अन्य सहयोगियों के साथ भी मारपीट की गयी और साथ ही उनके द्वारा इनको उत्तराखण्ड छोड़ने की धमकी भी दी गयी। शिकायतकर्ता द्वारा यह शिकायत दिनांक 12 जून 2023 को कोतवाली सोनप्रयाग पर वापस आते समय दी गयी।
शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग पर भा0द0वि0 की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी। दौराने विवेचना मारपीट की घटना में शामिल 05 अभियुक्तों का चिन्हीकरण कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी गयी है।
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए अभी तुम क गिरफ्तार किया गया है
हर्षवर्द्धिनी सुमन,
पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स जनपद रुद्रप्रयाग

1. अंकित सिंह पुत्र स्व0 श्री प्रकाश सिंह, निवासी ग्राम आसो, जयकण्डी, थाना अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग।
2. सन्तोष कुमार पुत्र श्री रघुवीर लाल, निवासी ग्राम आसो, जयकण्डी, थाना अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग।
3. रोहित कुमार पुत्र श्री रोशन लाल निवासी ग्राम आसो, जयकण्डी, थाना अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग।
4. गौतम पुत्र आनन्द लाल निवासी ग्राम जाखन भरदार, थाना व जिला रुद्रप्रयाग।
इनके अतिरिक्त एक नाबालिग बालक भी इनमें शामिल है, जिसके सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही अलग से की गयी है।
पुलिस द्वारा इनके घोड़े संचालन हेतु जारी किये गये लाइसेन्स निरस्तीकरण विषयक अनुरोध भी सम्बन्धित विभाग से किया गया है।
