देहरादून। हिंदू नववर्ष संवत 2083 के पावन अवसर पर श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा वैदिक ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में एक भव्य नववर्ष जागरण यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा प्रकाश नगर, यमुना कॉलोनी, ईदगाह, कुम्हार मंडी एवं गोविंदगढ़ क्षेत्रों से होकर निकाली गई।

यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने वेद मंत्रों एवं वैदिक श्लोकों का उच्चारण कर पूरे वातावरण को आध्यात्मिक एवं भक्तिमय बना दिया। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया तथा नवरात्रि व्रत के फलाहार, मिठाइयों एवं फलों का वितरण किया।

इस अवसर पर वैदिक ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष आचार्य पवन कुमार शर्मा जी ने यात्रा का नेतृत्व किया। उनके साथ सभा के उपाध्यक्ष श्री प्रमोद मेहता, महासचिव श्री गौरव बक्शी, कोषाध्यक्ष श्री अरविंद शर्मा, श्री अभिलाष शर्मा, श्री ब्रज मोहन शर्मा, श्री दिनेश कालिया, श्री शंभू थपलियाल, श्री राजन शर्मा सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय के शिक्षकों में शिक्षक श्री भगवती जी एवं महामंत्री श्री गौरव बक्शी जी ने बताया कि यह जागरण यात्रा समाज में सनातन संस्कृति, वैदिक परंपराओं एवं नववर्ष के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने का एक प्रयास रही है, जिसकी सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *