देहरादून। प्ले पेन जूनियर हाई में 26 नवम्बर 2025 को संविधान दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय संविधान के महत्व और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विद्यालय के बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से गाया गया राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” रहा।
वंदे मातरम् की गूंज से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से भर उठा। सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके साथ ही संविधान और राष्ट्र से जुड़े तथ्यों पर एक लघु ज्ञान–प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई।
पूरा कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और विद्यार्थियों में संविधान के प्रति जागरूकता एवं सम्मान बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में राष्ट्रीय गान के साथ समारोह का समापन किया गया।
