दुबई एयर शो का माहौल उस समय अचानक भारी और तनावपूर्ण हो गया जब उड़ान प्रदर्शन के दौरान एक विमान नियंत्रण खोकर नीचे गिर गया. यह डिस्प्ले दुनिया भर से आए दर्शकों और रक्षा विशेषज्ञों के लिए रोमांचक क्षण होना था, लेकिन कुछ ही सेकंड में पूरा दृश्य भयावह घटना में बदल गया.

Crash VIDEO

IAF Tejas jet crashes in Dubai: दुबई एयर शो के दौरान ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. भारत का स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान LCA तेजस अपनी डेमोंस्ट्रेशन फ्लाइट के दौरान अचानक क्रैश हो गया. यह घटना स्थानीय समय के अनुसार दोपहर के 2:10 बजे हुई, जब हजारों दर्शक विमान के करतब देख रहे थे.

विमान हवा में शानदार मोड़ ले रहा था, तभी अचानक उसने नियंत्रण खो दिया. कुछ ही सेकंड में तेजस नीचे झुकता दिखा और सीधा जमीन की ओर बढ़ गया. उसके टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऊपर काले धुएं का गुबार उठ गया. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *