मसूरी :- B.M Defence Training Academy सहभागी मानव भारती इंटरनेशनल स्कूल में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व ब्रिगेडियर कर्नल, कैप्टन, तथा पूर्व सैनिकों इत्यादि ने बड़े उत्साह से भाग लिया, तथा कैडिटों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उनको सम्मानित भी किया, अनेक रंगा रंग कार्यक्रमों से पहले एक भव्य परेड का आयोजन भी किया गया कार्यक्रम में अध्यक्ष अरुण कुमार चौहान, मुख्य अतिथि पूर्व ब्रिगेडियर जीएस सिसोदिया, ने ओजस्वी भाषण से देश प्रेमियों को मंत्र मुग्ध कर दिया, इसमें वरिष्ठ अतिथि श्री जसवीर सिंह, माननीय वरिष्ठ पत्रकार केशव पचौरी और श्री कौशल कुमार वर्मा को शॉल ओढा कर सम्मानित किया गया, इसका सफल संचालन और उम्दा व्यवस्था , प्रबन्धक श्री दिलीप सिंह चौधरी, तथा सोनम सिंह जी, ने कड़े परिश्रम से किया सांस्कृतिक कार्यक्रम सुश्री आकांक्षा तोमर, दिनेश मिश्रा (प्रधानाचार्य) और उनकी टीम ने बेहतरीन समा बांध कर रखा, भव्य परेड का आयोजन कमांडर सी अंडर अफसर सत्यम सागर ने किया