03 अगस्त 2025 को प्रेस क्लब, उत्तराखंड में छत्रपति शिवाजी सेना की प्रदेश इकाई का ऐतिहासिक गठन हुआ। इस राष्ट्रनिष्ठ और सनातन धर्म-समर्पित संगठन के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अर्चित आर्य की उपस्थिति में विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई। राहुल चौहान को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष, सुमित सिंघल को प्रदेश प्रभारी, शुभम पंडित को युवा इकाई अध्यक्ष, मनीष मित्तल को महासचिव, प्रतीक गोयल को उपाध्यक्ष, नीतेश वर्मा को मीडिया प्रभारी, सुखपाल सिंह को सचिव तथा दीपक दत्त सहित कई कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय गर्ग ने किया, जिन्हें प्रदेश संरक्षक भी नियुक्त किया गया, साथ ही पं. हरिकृष्ण किमोठी जी को संरक्षक मनोनीत किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाकियू एकता शक्ति उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा जी ने संगठन को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश को आप जैसे युवाओं की ही जरूरत है जो देश को आगे ले जाने में सक्षम है उन्होंने संगठन के उपाध्यक्ष प्रतीक मित्तल उर्फ बंटी की भी सरहाना की ,और तुंगनाथ मंदिर के पूर्व रावल पं. हरिकृष्ण किमोठी उपस्थित रहे। संगठन ने सनातन संस्कृति की रक्षा, मंदिर संरक्षण और हिन्दू 🚩 स्वराज्य की पुनर्स्थापना का संकल्प लिया।