देहरादून 9 मई आज परेड ग्राउंड में स्थित उज्जवल रेस्टोरेंट में भारतीय किसान यूनियन के उत्तराखंड के प्रभारी श्री वीर सिंह सहरावत ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज किसान आत्महत्या करने को क्यों मजबूर है क्योंकि केंद्र सरकार किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं हो कर रही है शुगर मिल के मालिकों से मिलकर किसानों को परेशान किया जा रहा है प्रदेश के मीडिया प्रभारी श्री सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में इकबालपुर शुगर मिल और डोईवाला शुगर मिल पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है इन शुगर मिलों के खिलाफ शीघ्र धरना और प्रदर्शन किया जाएगा श्री सुरेंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश की बेटियां जिन्होंने विदेश में हिंदुस्तान का डंका बजाकर देश का नाम रोशन किया वह आज दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने पर बैठी है हम इसकी घोर निंदा करते हैं और 16 मई को उत्तराखंड से एक विशाल जत्था दिल्ली जाएगा
प्रेस वार्ता में प्रमुख रुप से श्री बीएन बजाज श्री नानक चंद सूर्य प्रकाश मोहम्मद यामीन सुखपाल संजय चौधरी और मोहम्मद साजिद आदि नेताओं ने अपने विचारों से पत्रकारों को अवगत कराया
उन्होंने संगठन का विस्तार करते हुए मोहम्मद अयाज अहमद को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया इसके अतिरिक्त महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष निशा मेहरा को बनाया गया है
