पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जवाब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को एयर स्ट्राइक से दिया है. बुधवार देर रात को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर को थल और वायु सेना ने मिलकर अंजाम दिया और रात 01.44 बजे पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक की.
