पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। देश में उच्च स्तरीय बैठकों को दौर भी जारी है। इस बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को बुधवार को 7 मई को सिविल डिफेंस ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकवादी हमले के बाद देश गुस्से में है। इस हमले से बाद से ही भारत की ओर से ठोस कार्रवाई को इंतजार पूरा देश कर रहा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में एक कार्यक्रम को दौरान कह चुके हैं कि जिन्होंने भी यह हमला किया है उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। फिलहाल पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच समाचार एजेंसियों ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को बुधवार को 7 मई को सिविल डिफेंस ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *