देहरादून | 4 मई 2025
देहरादून प्रकाश नगर परशुराम मंदिर में चल रहे परशुराम जयंती महोत्सव पर आज पत्रिका का विमोचन किया गया तथा एक विशाल भंडारे का आयोजन भी समापन पर किया गया
“पशुराम वार्षिक पत्रिका (योगवशिष्ट)” का विधिवत विमोचन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टपकेश्वर के श्री 108 महंत कृष्ण गिरी जी जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा दी। इसके अलावा कैंट विधायिका श्रीमती सविता कपूर जी,भक्ति प्रसन त्यागी महाराज, गोडिया मठ, संस्कृत शिक्षा सचिव श्री दीपक गैरोला जी , देहरादून के पूर्व महापौर श्री सुनील उनियाल ‘गामा’ जी, और तिर्दन्दि स्वामी भक्ति विलास महाराज जी (गोडिया मठ) ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और अपनी आशीर्वाद से आयोजन को आशीर्वाद दिया

पशुराम चतुर्वेद विद्यालय के बटुक ब्राह्मण भी प्रमुख रूप से इस आयोजन में शामिल हुए, और उनका नेतृत्व विध्यालय के प्रधानाचार्य श्री भरतराम तिवारी जी ने किया।कर्नल संजय बक्शी को परशुराम सम्मान से सम्मानित किया गया ।
आयोजक के रूप में वेदिक ब्राह्मण सभा ने इस भव्य आयोजन का संचालन किया, जो वेदिक ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष श्री पवन कुमार शर्मा जी के नेतृत्व में हुआ। इस कार्यक्रम में वेदिक ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी में अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, महामंत्री गौरव बक्शी, उपाध्यक्ष प्रमोद मेहता जी, सह मंत्री अभिलाश शर्मा जी , शम्भू थपलियाल, दिनेश कालिया , पार्षद महेंद्र कौर कुकरेजा जी भी उपस्तित रहे।

विमोचन समारोह के बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन का उद्देश्य पशुरा समाज की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करना और उसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना था
