देहरादून 1 में आज परशुराम मंदिर के सानिध्य में चिरंजीवी भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गई जिसमें शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने अगुवाई की, महापौर सौरभ थपलियाल, सुनील उनियाल गामा, आचार्य पवन शर्मा, तथा गौरव बक्शी, उपस्थित रहे ।

यह शोभा यात्रा गत 50 वर्षों से सदैव की भांति इस वर्ष भी निकाली गई, भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष में 30 मई से प्रकाश नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में लगातार भव्य आयोजन किए जा रहे हैं, यह शोभा यात्रा देहरादून के प्रमुख मार्गो से निकाली गई, जिसकी पुलिस की व्यवस्था इंस्पेक्टर गढ़ी कैंट कोतवाली श्री कैलाश भट्ट ने तथा उनकी टीम ने बड़ी मुस्तैदी से की ।

