जम्मू:- जम्मू कश्मीर के पुलवामा में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या करने वाले आतंकवादी को सुरक्षा बलों ने 48 घंटे के अंदर मार गिराया है। मारे गए आतंकवादी की पहचान अकीब मुस्ताक भट के रूप में हुई है। अकीब मुस्ताक भट आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन और द रेजिस्टेंस फ्रंट टीआरएफ के लिए काम कर रहा था।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, पडगामपोरा में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबालों ने एक और आतंकी को मार गिराया। सोमवार की आधी रात को शुरू हुई इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की संख्या दो हो गई है। पुलिस के मुताबिक, यह दोनों आतंकी संजय शर्मा की हत्या में लिप्त थे। मुठभेड़ में एक सैन्यकर्मी बलिदानी और एक अन्य जख्मी हुआ है।

हिज्बुल मुजाहिदीन के लिए काम करता था अकीब मुस्ताक भट

कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि आज 28 फरवरी 2023 मंगलवार को सुबह जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में आतंकियों के साथ चली मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़ा आतंकवादी अकीब मुस्ताक भट को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है। दिवंगत संजय शर्मा के हत्यारे आतंकवादी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है।

उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान पुलवामा (ए श्रेणी) के अकीब मुस्ताक भट के रूप में हुई है। उसने शुरुआत में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के लिए काम किया था, आजकल वह द रेजिस्टेंस फ्रंट टीआरएफ के साथ काम कर रहा था।

सुरक्षा बालों के साथ हुई मुठभेड़

बात दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपुरा में आज सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच झड़प हुई थी। जिसके बाद आतंकियों ने सुरक्षा बालों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया था। इस हमले में सेना के दो जवान भी घायल हो गए। बाद में कश्मीर पुलिस ने भी एक आतंकी को मार गिराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *