करीब 700 मीटर गहरी खाई में गाड़ी जा गिरी. सूचना पर मौके पर जिला प्रशासन एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. हादसे में गाड़ी में सवार करीब 1़1 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. वहीं, घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जा रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोलेरो मैक्स वाहन यूके (076453) गाड़ी में करीब 16 लोग सवार थे. पुलिस जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. शीशे चकनाचूर हुए तो पहिए अलग-थलग हो गए. स्थानीय लोगों की मानें तो हादसे के वक्त बहुत जोर की आवाज आई. जानकारी के अनुसार वाहन किमाणा गांव की तरफ जा रहा था, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वाहन में आसपास गांव के लोग सवार थे. बता दें कि यह सड़क अभी निर्माणाधीन है. हालांकि, घटना की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
