मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा से एनआईए 10 बजे से पूछताछ शुरू कर देगी. ये पूछताछ NIA के SP और DSP रैंक के अफसर राणा से पूछताछ करेंगे. तहव्वुर राणा ये पूरी पूछताछ NIA के इंटेरोगेशन रूम में सीसीटीवी के सामने होगी. इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी. NIA राणा की कस्टडी के दौरान रोजाना पूछताछ की एक डायरी तैयार करेगी. आखिरी दौर की पूछताछ के बाद उसका डिस्कोलजर स्टेटमेंट में उसे रिकॉड पर ले लिया जाएग. जो केस डायरी का हिस्सा होता है. BSN में प्रावधान है हर 48 घंटे में आरोपी का मेडिकल करवाया जाए. राणा पूछताछ से बचने के लिए खुद को कस्टडी के दौरान नुकसान न पहुचाएं इसका भी खास ख्याल रखा जाएगा

NIA की पूछताछ, कहां होगी, कौन पूछेगा सवाल, जानिए हर अपडेट

  • 26 नवंबर 2008 के दौरान तुम्हारी लोकेशन कहां थी
  •  8 नवंबर 2008 से 21 नवंबर 2008 के दौरान तुम इंडिया में क्यों आए थे,और इस दौरान तुम कहां- कहां गए थे.

  • भारत मे रहने के दौरान तुम किस किस से कहां-कहां मिले थे ? 

  • तुम्हें कब पता लगा था कि 26 नवम्बर 2008 को मुंबई में  एक बड़ा आतंकी हमला होने वाला है? 

  • डेविड कोलमैन हेडली को कब से जानते हो ? उसको जाली वीज़ा देकर भारत मे क्यों भेजा था ?

  • डेविड हेडली ने तुमको क्या-क्या बताया था कि वो भारत मे किन जगहों पर गया था.

  • डेविड कोलमैन हेडली इंडिया क्या करने आया था ? उसके भारत मे रहने के दौरान उसकी तुम्हारे साथ क्या क्या बात होती थी ?

  • मुंबई अटैक में तुम्हारी और हेडली की भूमिका क्या थी?

  • तुमने डेविड कोलमैन हेडली को इंडियन वीज़ा दिलवाने में कैसे मदद की?

  • मुंबई हमलों की योजना बनाने में तुम दोनों की क्या भूमिका थी?

  • हमलों के लिए जानकारी जुटाने में उसने तुम्हारी क्या मदद की?

  • तुम लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफ़िज़ सईद को कैसे जानते हो, हाफ़िज़ से तुम पहली बार कब और कहां मिले थे ?

  • तुम्हारे हाफ़िज़ सईद से कैसे सम्बंध थे ?

  • तुमने लश्कर ए तैयबा की मदद कैसे की थी ? मदद करने के बदले में लश्कर ने तुम्हे क्या दिया ?

  • लश्कर ए तैयबा के हाफिज सईद के अलावा और कितने लोगों को तुम जानते हो ? आखरी बार तुम्हारी उनसे कब बात हुई है ?

  • लश्कर ए तैयबा में कुल कितने लोग है ? उसका स्ट्रक्चर कैसा है ? रिक्रूटमेंट कैसे होता है ? कौन करता है ?

  • लश्कर को चलाने के लिए फंड कहां से आता है ? कौन कौन लोग सबसे ज्यादा फंड रेजिंग करते है? 

  • हथियारो की सप्लाई कौन करता है ? किन किन देशों से हथियार तुम लोगों को मिलते हैं ? 

  • पाकिस्तानी आर्मी और ISI तुम लोगों की मदद कैसे करती है?

  • हमले करने के टारगेट को तुम लोग कैसे चुनते हो ? टारगेट पर हमले की इंस्ट्रक्शन क्या तुम्हें ISI देती है

  • लश्कर और हुजी के लोगों को ट्रेनिंग कौन देता है ? 

  • किसी भी एक ग्रुप को ISI के कितने अफसर किस तरह की ट्रेनिंग देते है ? ट्रेनिंग के दौरान क्या बताया जाता है ? और ट्रेनिंग में क्या क्या करवाया जाता है ?

  • डॉक्टर की नोकरी छोड़कर तुमने आतंक का रास्ता क्यों चुना,  हेडली का मकसद क्या था ?

  • पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ किसके संबंद थे ? हेडली ने तुम्हे मिलवाया था या तुमने हेडली को ? 

  • आईएसआई की प्लानिंग क्या थी, जिन जगहों पर हमले हुए वो ही टारगेट थे या भारत के कुछ और टारगेट भी थे जिनको तुम पूरा नहीं कर पाए?

  • हमलों में  ISI की तरफ से सिर्फ मेजर इकबाल और समीर अली शामिल थे या कुछ और बड़े अधिकारी भी शामिल थे ? अगर शामिल थे तो वो कौन कौन लोग थे ?

  • आतंक फैलाने की प्लानिंग को फाइनेंस कौन करता है ?

  • क्या ISI के अलावा पाकिस्तान सरकार को भी आतंकी हमलों की जानकारी होती है ?

  • हमले के दौरान आतंकियों को इंस्ट्रक्शन कौन देता है ? क्या बोल कर लड़को को फिदायीन हमले करने के लिए तैयार किया जाता है ?

  • हमले की पूरी योजना बनाने में कितने लोग शामिल होते है और उनकी क्या क्या भूमिका होती है ?

  • परिवार को लेकर, अपने परिवार के बारे में बताओ

  • 2008 में पत्नी को अपने साथ भारत क्यों लाए थे

  • क्या आपके परिवार को मुंबई हमलों के बारे में पता था

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *