26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा गुरुवार को किसी भी समय भारत पहुंच (Tahawwur Rana India Extradition) जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, NIA समेत कई जांच एजेंसियां उसे अमेरिका के लेकर 9 अप्रैल को ही उड़ चुकी हैं. जांच एजेंसी NIA और खुफिया एजेंसी RAW की एक जॉइंट टीम राणा को लेकर स्पेशल फ्लाइट से भारत आ रही है. उसके गुरुवार दोपहर तक भारत पहुंचने की संभावना है. पहले इसे दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखने की तैयारी है. बाद में उसे मुंबई ले जाया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक, मुंबई जेल में उसे उसी काल कोठरी में रखा जा सकता है, जहां आतंकी अजमल कसाब को रखा गया था. 

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *